रायपुर:विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह आज विधानसभा सचिवालय में आयोजित वित्तीय समितियों की संयुक्त बैठक की अध्यक्षता करते हुए विधानसभा के सदस्यों और अधिकारियों के साथ शामिल हुए।
इस बैठक में लोक लेखा समिति, प्राक्कलन समिति, सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति और निकाय एवं पंचायती राज लेखा समिति से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।











