
दिल्ली:केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, “अग्निवीर के खिलाफ राहुल गांधी और टुकड़े-टुकड़े गैंग का अभियान चल रहा है। जो बच्चे मेरे क्षेत्र के गए हैं वे कहते हैं कि 4 साल बाद एक आर्मी में जाते हैं और 3 कहीं अलग-अलग जगहों पर। ये(विपक्ष) लोग अग्निवीर को बदनाम करना चाहते हैं और युवाओं को भ्रमित करना चाहते हैं।उन्होंने कहा अग्निवीर जैसी कोई योजना अभी तक नहीं लाई गई थी। अग्निवीर बेस्ट योजना है।”








