रायपुर:धान संग्रहण केन्द्रों में कार्यरत् 28 कर्मचारियों के उस समय चेहरे खिल गए, जब उन्हें एक साल से रूका वेतन मिला। दरअसल ये कर्मचारी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जनदर्शन कार्यक्रम में बड़ी आस लेकर गए थे, मुख्यमंत्री ने उनके आवेदन पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया और इन कर्मचारियों को वेतन दिलाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री के जनदर्शन कार्यक्रम में रायपुर के 6 धान संग्रहण केन्द्रों के कार्यरत् कर्मचारी इस महीने की 4 तारीख को आवेदन लेकर मुख्यमंत्री निवास कार्यालय पहुंचे थे। इन कर्मचारियों में मुख्यमंत्री को विस्तार से अपनी बात बतायी थी। कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें काफी लंबे समय से वेतन नहीं मिला है, इससे वे कर्मचारी परेशान है। विभागीय अधिकारियों से उन्हें सिर्फ आश्वासन मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने इन कर्मचारियों के बातों को ध्यानपूर्वक सुना और कलेक्टर रायपुर को इन कर्मचारियों को वेतन दिलाने को कहा।










