रायपुर:मुख्यमंत्री के आह्वान तथा रायपुर कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के निर्देशानुसार आज जनपद पंचायत तिल्दा अंतर्गत “एक पेड़ मां के नाम” अभियान की शुरुवात की गई।
इस दौरान तिल्दा के सभी ग्राम पंचायतों में लगभग कुल 27 हजार पौधे लगाए गए, इसमें 7 स्थानों पर ब्लॉक प्लांटेशन भी शामिल है। कार्यालय जनपद पंचायत तिल्दा में भी अधिकारी-कर्मचारियों ने एक पेड़ मां के नाम लगाकर इस अभियान में अपना योगदान दिया।











