
बीजापुर:पुलिस की टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 4 लाख से अधिक की गुड़ और चना जब्त किया है।गल्ला व्यापारी के घर से 111 बोरी पीडीएस का चना एवं 50 क्विंटल गुड़ जब्त हुआ है।पुलिस विभाग की टीम ने गल्ला व्यापारी के घर दबिश देकर कार्रवाई की है। जानकारी मिलते ही कलेक्टर कलेक्टर अनुराग पाण्डेय ने मौके पर पहुंचकर दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने कहा शासकीय खाद्यान्न के अफरा तफरी करने वाले अधिकारी, व्यापारी बख्शे नहीं जाएंगे।








