रायपुर:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जनता से रूबरू होकर 27 जून को आम जनता की समस्या को सुनकर त्वरित निराकरण करेंगें। मुख्यमंत्री आमजनों से प्रत्येक गुरुवार “जनदर्शन” कार्यक्रम में जनता से मुलाकात करेंगें। यह कार्यक्रम हर गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में पूर्वान्ह 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री साय जनता से सीधे संवाद करेंगें और शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानाकरी लेंगें।
मुख्यमंत्री श्री साय 27 जून को “जनदर्शन” से मुलाकात कर उनकी समस्या से अवगत होंगे और नागरिकों की समस्याओं को सुनकर एवं उनके यथासंभव त्वरित निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करेंगे। इसके साथ ही जनता के सुझाव, शासकीय योजनाओं की उन तक पहुंच की जानकारी भी इस माध्यम से प्राप्त करेंगे।

ब्रेकिंग
- दंतेवाड़ा की माटी से अमेरिका तक बनाई पहचान
- रायपुर शहर सहित पश्चिम विधानसभा अंतर्गत विभिन्न वार्डों में जन्मदिवस को सेवा समर्पण के रूप में मनाया गया
- वीबी-जी राम जी में छत्तीसगढ़ का राष्ट्रीय गौरव
- बुनकरों और महिला समूहों को ₹9.41 करोड़ का पारिश्रमिक
- दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिला सुनहरा अवसर






