रायपुर:लक्ष्मीबाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन (LNIPE) सोनापुर गुवाहाटी (असम) में 25 – 30 मई 2024 को आयोजित UMAI राष्ट्रीय म्यू थाई चैंपियनशिप में 29 राज्यों के लगभग 850 खिलाड़ियों में श गुजराती स्कूल, देवेन्द्र नगर, रायपुर (छ ग) के भाग लिए 05 विद्यार्थियों में से पांचों विद्यार्थियों ने पदक जीते हैं। शाला की पूर्व छात्रा प्रणिता मेश्राम ने विद्यार्थियों के और छ ग म्यू थाई दल के कोच / मैनेजर का दायित्व सफलता पूर्वक निभाया।*
*01) घृतेश साहू – स्वर्ण पदक (-13yrs, -67kg)*
*02) टिकेश्वरी साहू – काँस्य पदक (+23yrs, -45kg)*
*03) पल्लवी साहू – काँस्य पदक (-23yrs, -63.5kg)*
*04) मानसी तांडी – काँस्य पदक (-17yrs, -45kg)*
*05) मंजू साहू – काँस्य पदक (-15yrs, -38kg)*
*06) प्रणिता मेश्राम – कोच / मैनेजर*
शाला के प्राचार्य अनीस मेमन के माध्यम से संस्था के श्री सरंक्षण समिति के सदस्य जयन्ती भाई पटेल (भारतीय जनता पार्टी, जिला अध्यक्ष, रायपुर), कार्यवाही समिति से नारायण भाई पटेल (अध्यक्ष), उपाध्यक्ष अशोक भाई पटेल एवँ सहसचिव दिनेश भाई पटेल को अपनी उपलब्धियों से अवगत कराया।









