
बेमेतरा:भाजपा किसान नेता एवं सर्व हिंदू सनातन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश तिवारी ने रायपुर स्थित निवास पहुंचकर छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयालदास बघेल से आत्मीय सौजन्य भेंट की तथा उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की। इस अवसर पर उन्होंने भेंट कर मंत्री दयाल दासबघेल के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुखद एवं सफल सार्वजनिक जीवन की मंगलकामनाएं कीं।
इस दौरान योगेश तिवारी ने कहा कि दयालदास बघेल लंबे समय से जनसेवा के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए प्रदेश के विकास एवं आमजन के हितों के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का सतत प्रयास किया जा रहा है, जिससे प्रदेश के लाखों परिवार लाभान्वित हो रहे हैं। सौजन्य भेंट के दौरान प्रदेश के समग्र विकास, किसानों के हित, ग्रामीण क्षेत्रों की आवश्यकताओं, खाद्य सुरक्षा व्यवस्था तथा जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर आत्मीय चर्चा भी हुई। योगेश तिवारी ने कहा कि सरकार की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन एवं आमजन तक उनकी पहुंच सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। योगेश तिवारी ने मंत्री दयालदास बघेल के सरल, सहज एवं जनहितैषी व्यक्तित्व की सराहना करते हुए कहा कि वे सदैव जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहते हैं। उनका अनुभव एवं मार्गदर्शन प्रदेश के विकास और जनकल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। अंत में योगेश तिवारी ने पुनः मंत्री दयालदास बघेल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं निरंतर जनसेवा के लिए शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में प्रदेश विकास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करता रहेगा।










