
रायपुर:फोरम ऑफ सिविल पेंशनर्स संगठन – (FCPA) के आव्हान् पर कल 19 अगस्त को “ध्यानाकर्षण दिवस” (CALL ATTENTION DAY)मनाने तथा 11 सूत्रीय मांग पत्र पर ज्ञापन प्रस्तुत करने हेतु सुबह 11:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक ऑटो एक्सचेंज जी-ई रोड रायपुर में एआईबीडीपीए एवं अन्य घटक दलों द्वारा धरना प्रदर्शन किया जावेगा।
कार्यालय प्रमुख के माध्यम से प्रधानमंत्री भारत सरकार के नाम पर ज्ञापन सौंपा जावेगा। यह संयुक्त आंदोलनात्मक कार्यक्रम का पहला चरण है। दूसरे चरण में राज्य स्तर पर तीन दिवसीय धरना 17 से 19 सितंबर 2026 तक तथा संसद मार्च एवं 25 नवंबर 2026 को जंतर-मंतर, नई दिल्ली में धरना प्रदर्शन करेंगे।
इस संघर्ष का उद्देश्य पेंशनर्स के अधिकारों पर हो रहे हमलों का विरोध करना है, विशेष रूप से पेंशन नियम वैधीकरण अधिनियम-2025 (Pension Rules Validation Act-2025),भेदभाव पूर्ण UPS(Unified Pension Scheme) तथा 8वें केंद्रीय वेतन आयोग के कार्यादेश(ToR) में पेंशन पुनरीक्षण को शामिल न किए जाने का विरोध करना है।






