रायपुर:ब्राह्मण समाज द्वारा विप्र भवन समता कालोनी में सपाद लक्षेश्वर धाम सलधा के प्रसिद्ध कथावाचक दण्डी स्वामी श्रीमज्ज्योतिर्मयानंद: सरस्वती महाराज जी के राजधानी में श्रीमद्भागवत कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सपाद लक्षेश्वर धाम, सलधा में निर्माणाधीन सवा लाख शिवलिंग की स्थापना के लिए अपने पूर्वजों एवं स्वजनों की स्मृति में राशि दान की।
ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में प्रातः आचार्य पंडित रवि शास्त्री, पंडित खिलेश्वर शास्त्री,तरुण शास्त्री, ओम प्रकाश उपाध्याय सहित आचार्यों द्वारा वेदीपूजा संपन्न की गई।

सामुहिक रूप से परिवार सहित शामिल 21 यजमान के पितरों के कल्याण के लिए आचार्यों द्वारा परायण की गई।
दण्डी स्वामी श्रीमज्ज्योतिर्मयानंद: सरस्वती महाराज जी ने श्रीमद्भागवत के पांचवें दिन कथा में भगवान कृष्ण के माखन चोरी की दिव्य लीला का वर्णन किये।राजेश वैष्णव एवं बंधुओं ने छंदों की संगीत मय प्रस्तुति ने भक्तों को भाव विभोर कर दिया।श्रीमद्भागवत कथा में पूज्य शंकराचार्य भगवान के शिष्य पूज्य दंडी स्वामी श्रीमज्ज्योतिर्मयानंद सरस्वती जी कथा प्रसंग में सुनाते हैं की भगवान कैसे माखन लीला करते थे माखन चुराना मतलब की ब्रज के गोपियों के मन को चुराए पूरे ब्रज में भगवान की जय जय कार के साथ कृष्ण कृष्ण कहने लगे।इधर कंस भयभीत हो कर असुरों को भेजना प्रारंभ किया, सबसे पहले पूतना को भेजे पूतना माया का सुंदर रूप बना कर पहुंच जाती हैं भगवान पूतना को देख कर आंख बंद कर लेते हैं भगवान आंख इसलिए बंद करते हैं की ये पूतना मौसी माया का रुप बना कर आई हैं। और माया मेरे सामने तो एक मिनट भी नही टिक सकते हैं क्योंकि भगवान है मायापती…. और माया भला कैसे मायापती के पास टिकते कही मौसी की पोल ना खुल जाए इस कारण आंख बंद कर लेते हैं। कन्हैया जी
पूतना भगवान के पास आती हैं। दूध पान कराती हैं भगवान पूतना का दूध के साथ साथ प्राणों को भी पीने लगे इस प्रकार पूतना का उद्धार किए। पुनः कंस अकासुर,बकासुर असुरों को भेजते है और भगवान कृष्ण इधर असुरों को उनकी जगह भेजते. भगवान आगे गो चारण की लीला, गोवर्धन धारण लीला, इंद्र का मान मर्दन तथा श्री ब्रह्मा जी का मोह भंग की लीला की कथा बताए।
कथा श्रवण में प्रमुख रूप से एल.एन. तिवारी,अशोक पाण्डेय, सूरज शर्मा,मिश्री लाल पाण्डेय,पन्ना लाल तिवारी, प्रदीप दुबे, लेखमणि पाण्डेय, आनंद पाण्डेय, दामोदर शर्मा,नीतीश शर्मा,शीला मिश्रा,शैल पाण्डेय, इंद्राणी पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे।











