
रायपुर: कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने संचालक लोक शिक्षण संचनालय दिव्या उमेश मिश्रा को सौंप पत्र कहा राजीव गुप्ता पर दर्ज करवाये एफ़आईआर विभाग। छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मेनेजमेंट को शिक्षा विभाग में प्रतिबंधित एवं उक्त संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजीव गुप्ता पर आईटी एक्ट,शासकीय दस्तावेजो के दुरूपयोग पर एफआईआर दर्ज करवाये।
राजीव गुप्ता ने शिक्षा विभाग के जाँच के दस्तावेजो को चोरी करवाया और उसका दुरुपयोग करके कांग्रेस प्रवक्ता,एनएसयूई नेताओ पर करवाया एफ़आईआर
विकास तिवारी ने कहाँ कि राजीव गुप्ता ने जो शिक्षा विभाग के दस्तावेज सोशल मीडिया में सार्वजनिक किये वो फर्जी है
विकास तिवारी ने माँग की है कि यदि तीन दिवस तक मेरे द्वारा किये गये मांग की पूर्ति नहीं होने की दशा में मै धारा 156 (3) के तहत प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी,शिक्षामंत्री बृजमोहन अग्रवाल जी,स्कूल शिक्षा सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी,जेडी श्री राकेश पांडेय,तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारतीय,ज़िला शिक्षा अधिकारी श्री विजय खंडेलवाल,राजीव गुप्ता,कृष्णा पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष मदन मोहन त्रिपाठी,उनके पुत्र केपीएस रायपुर रीजन के डायरेक्टर आशुतोष त्रिपाठी,रायपुर पुलिस अधीक्षक,राजेंद्र नगर थाना प्रभारी के खिलाफ माननीय हाईकोर्ट बिलासपुर में प्रकरण प्रस्तुत करने हेतु बाध्य रहूँगा.















