
रायपुर:छत्तीसगढ़ प्रदेश के बलौदाबाजार जिले की घटना को लेकर खरसिया भाजपा के नेता तरुण सिंह ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश को आड़े हाथों लेते हुऐ कहा की बघेल पहले अपने ही सरकार के कार्यकाल को याद करें की बिरनपुर घटना कोंगेश की देन थी या नहीं कवर्धा घटना कांग्रेस की देन थी या नहीं बस्तर आदिवाशियों की घटना किसकी देन थी और तो और कांग्रेस की ही सरकार के समय में ही सतनामी समाज के जैतखाम को तोड़ा गया था खुले आम आग लगा दिया गया था और आज आप को जनता ने बहार कर दिया तो आप भूपेश बघेल जी बड़ा बड़ा भाषण दे रहें है पहले आप अपने कार्यकाल को याद करें उसके बाद आप भारतीय जनता पार्टी के बारे बोलेने से पहले सोच समझ कर बोले जबकि सतनामी समाज ने कांग्रेस की सरकार के शासन काल में दोषियों के ऊपर कठोर कार्रवाई करने की माँग सरकार से करते हुऐ सतनामी समाज ने ज्ञापन भी दिया था पर आपने सरकार में रहते हुऐ पुरे 5 साल तक की कांग्रेस की सरकार ने दोषियों पर कोई भी कार्यवाही नहीं किया हद तो तब हो गई जब प्रदेश सतनामी समाज के युवा बेरोजगार युवकों ने कांग्रेस के केबिनेट मंत्री रुद्र कुमार गुरु के सामने अपना कपड़ा उतार कर नंगा होकर सड़क में खुले आम राजधानी रायपुर विधानसभा रोड़ में नगे होकर प्रदर्शन करने लगे और आप की कांग्रेस सरकार ने सभी बेरोजगार यूवाओ की मांगो को पूरा करने के बजाय आपकी पुलिस ने सभी निर्दोष सतनामी समाज के यूवा लड़को को जेल में डाल दिया था इस घटना का सवाल का जवाब भूपेश बघेल जी आज तक आप ने छत्तीसगढ़ के लाखों सतनामी समाज के यूवाओ को नहीं दिया है छत्तीसगढ़ के सभी समाज लोगों से भारतीय जनता पार्टी का विशेष निवेदन है कि आप शांतिपूर्वक अपनी मांग करें ताकि सरकार आपकी माँगो पर विचार विमर्श कर जल्द से जल्द पुरे भरोसे के साथ आपकी मांगो को पूरा कर सके साथ में शासन प्रशासन को किसी भी प्रकार से परेशानी ना हो सरकारी सम्पति आपकी अपनी सम्पति है इसे नुकसान ना करें अपना हक़ मांगना हर समाज का अधिकार है मगर शांति पूर्वक हिंसा से किसी का आज भला नहीं हुआ है इसलिए हम सब महापुरुष महात्मा गांधी जी के मार्गों के रास्ते चलकर अपनी मांग समाज की मांग सरकार से कर सकते है प्रदेश में आप की अपनी सरकार विष्णु देव सांय सरकार है सांय जी का सुशासन है आपकी जायज मांगो को भाजपा की सरकार हर कीमत में पूरा करेगी आप सभी प्रदेश में शांति बनाय रखें।









