
रायपुर: कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी एनएसयूई नेता हेमंत पाल,कुणाल दुबे ने पुलिस थाने में लिखित आवेदन प्रस्तुत किया और प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट के अध्यक्ष राजीव गुप्ता पर संगीन आरोप लगाए।राजीव गुप्ता मान्यता प्राप्त स्कूल संघ के अध्यक्ष है और ग़ैर मान्यता वाले स्कूल संचालक को कांग्रेस नेताओ के ख़िलाफ़ एफ़आईआर करवाने का निर्देश जारी किया।
विकास तिवारी ने कहा कि एनएसयूई और उनका आंदोलन शुरू से ग़ैर मान्यता वाले फर्जी स्कूलों के ख़िलाफ़ है मान्यता वाले स्कूलों के नहीं। कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने कहा कि जल्द प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट के अध्यक्ष राजीव गुप्ता और उनके संगठन के ख़िलाफ़ पुलिस में शिकायत दर्ज करवायी जायेगीप्रस्तुत ऑडियो-वीडियो फुटेज में प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन पंजी.क्र. 3940 पता-जे.डी.डागा स्कूल मुख्यमंत्री निवास के बाजू सिविल लाइन रायपुर के अध्यक्ष राजीव गुप्ता का यह कहा जाना कि उन्होंने कृष्णा किड्स एकेडेमी के संचालकों को पुलिस में शिकायत/एफआईआर कराने कहा इस तथ्य की पुष्टि करता है कि राजीव गुप्ता दुष्प्रेरक हैं। जिस कारण यह मिथ्या शिकायत पुलिस को आनन-फानन में दी गयी हैं। दुष्प्रेरन में प्रस्तुत इस शिकायत का उद्देश्य गैर-मान्यता प्राप्त विद्यालयों द्वारा संविधान और कानून के विरुद्ध किए जा रहे अपराधों पर पर्दा डालकर जनता की जानकारी तक पहुचने से रोकना हैं। सर्वविदित है कि प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन मान्यता प्राप्त विद्यालयों का संगठन है फिर इस गैर-मान्यता प्राप्त विद्यालयों का समर्थन करने वालों से बयान लेकर पुष्टि करना आवश्यक तथ्य हैं।









