रायपुर:कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट तहत बन रहे तीन मंजिला शास्त्री बाजार परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर निगम कमिश्नर अबिनाश मिश्रा भी उनके साथ थे।कलेक्टर डॉ. सिंह ने अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रोजेक्ट के शेष निर्माण कार्य जून माह तक पूरा करें साथ ही दुकानों के आबंटन की कार्यवाही भी सुनिश्चित करें।








