नई दिल्ली: शिमला, हिमाचल प्रदेश में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “.इंडी गठबंधन की साजिश का ताजा उदाहरण पश्चिम बंगाल में सामने आया है। 2 दिन पहले ही वहां कलकत्ता हाई कोर्ट ने कई मुस्लिम जातियों के आरक्षण को खत्म कर दिया। मुसलमानों की कई जातियों को इंडी गठबंधन वालों ने ओबीसी बना दिया था और ओबीसी का हक उनको दे दिया था। ऐसा करके इंडी गठबंधन ने ओबीसी के हक पर डाका डाला और संविधान की धज्जियां उड़ा दी। अब कलकत्ता हाई कोर्ट के फैसले के बाद इंडी गठबंधन वाले बौखलाए हुए हैं। बंगाल की मुख्यमंत्री तो सीधे-सीधे कोर्ट के फैसले को मानने से भी इनकार कर रही हैं। इनके लिए संविधान और अदालतें कोई मायने नहीं रखती। इनका सबसे सगा अगर कोई है, तो वो इनका वोटबैंक है।”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “60 वर्ष तक कांग्रेस ने सोचा ही नहीं कि सामान्य वर्ग में भी गरीब होते हैं। उनको भी आरक्षण की जरूरत है, कांग्रेस ने इन समाज के बारे में कभी सोचा ही नहीं। मोदी ने आकर सामान्य वर्ग के गरीब लोगों के लिए 10% आरक्षण किया और इस देश में कोई झगड़ा नहीं हुआ। इसके कारण आज हमारे समाज के लोगों को अलग-अलग स्थान पर अवसर मिल रहा है।”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “एक तरफ मोदी की गारंटी है और दूसरी तरफ कांग्रेस का बर्बादी का मॉडल। सत्ता पाने के लिए कांग्रेस ने हिमाचल के लोगों से खूब झूठ बोला। इन्होंने कहा कि पहली कैबिनेट में ये होगा, वो होगा। लेकिन पहली कैबिनेट में कुछ भी नहीं हुआ, बल्कि कैबिनेट ही टूट-फूट गई।”उन्होंने कहा “जब बॉर्डर स्टेट में सड़क बनाने की बात आती थी… तो कांग्रेस के हाथ-पांव फूल जाते थे। कांग्रेस डर जाती थी कि अगर सड़क बनाई तो उसी सड़क से दुश्मन भीतर आ जाएगा। ऐसी डरपोक सोच मोदी के मिजाज के साथ मेल नहीं खाती।”

ब्रेकिंग
- छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य व्यवस्था देश में सबसे ज्यादा बदहाल – कांग्रेस
- मुख्यमंत्री कल 5 जुलाई को करेंगे थोक बाजार डूमरतराई फेस-2 का नामकरण एवं लोकार्पण
- चिंतन शिविर 3.0 से सुशासन के अगले चरण की रूपरेखा तैयार होगी : मुख्यमंत्री
- जलवायु परिवर्तन के दौर में किसानों के लिए वरदान बनेगी ग्राफ्टेड सब्जी
- खाद्य मंत्री दयालदास बघेल से सौजन्य भेंट कर योगेश तिवारी ने दी,जन्मदिन की शुभकामनाएं








