
नई दिल्ली:बंगाल की खाड़ी में भयंकर तूफान उठने वाला है।मौसम विभाग ने जानकारी दी कि तूफान की 25 मई की शाम तक बंगाल की खाड़ी से टकराने की संभावना है। चक्रवात की वजह से 102 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है।IMD के वैज्ञानिक डॉ. सोमनाथ दत्ता ने कहा, “चेन्नई तट के पास बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी के ऊपर कल एक कम दबाव का क्षेत्र था, वह निम्न दबाव का क्षेत्र उत्तर-पूर्व दिशा की ओर थोड़ा तेज हो गया है.यह 25 मई को एक चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा… लैंडफॉल 26 मई की आधी रात को होगा..”









