नई दिल्ली:उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में जनता को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री ने अपराधियों को उल्टा लटका कर सीधा कर दिया है. पहले यहां कट्टे बनते थे. आज ब्रह्मोस मिसाइल बन रही है. हो सकता है किसी दिन यहां बना हुआ तोप का गोला पाकिस्तान पर चल जाए. उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि वह कहते थे कि आर्टिकल 370 हटने पर खून की नदिया बह जाएंगी. राहुल जी ये आपकी दादी का समय नहीं है. वहां एक कंकर तक नहीं चला है.केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि बीजेपी धर्म के आधार पर मुस्लिम आरक्षण समाप्त करेगी. हमारा संविधान धर्म के आधार पर आरक्षण का समर्थन नहीं करता है. उन्होंने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा और कहा कि ये कहते हैं कि इन्होंने देश के गरीबों के लिए ढेर सारे काम किए हैं. सेना की वैन रैंक, वन पेंशन की मांग थी. इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और सोनिया गांधी ने इसे पूरा नहीं किया, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसे पूरा कर दिखाया.

ब्रेकिंग
- छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य व्यवस्था देश में सबसे ज्यादा बदहाल – कांग्रेस
- मुख्यमंत्री कल 5 जुलाई को करेंगे थोक बाजार डूमरतराई फेस-2 का नामकरण एवं लोकार्पण
- चिंतन शिविर 3.0 से सुशासन के अगले चरण की रूपरेखा तैयार होगी : मुख्यमंत्री
- जलवायु परिवर्तन के दौर में किसानों के लिए वरदान बनेगी ग्राफ्टेड सब्जी
- खाद्य मंत्री दयालदास बघेल से सौजन्य भेंट कर योगेश तिवारी ने दी,जन्मदिन की शुभकामनाएं








