
दुर्ग:पाटन ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम घुघुवा(क) में विप्र संगठन द्वारा भगवान परशुराम प्रकटोत्सव हर्षोल्लास के साथ 10मई को मनाया जाएगा, विप्र समाज के इष्ट भगवान विष्णु के छठे अवतार चिरंजीवी भगवान परशुराम का जन्म वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि(अक्षय तृतीया) को हुआ है, जिसे हमारे छत्तीसगढ़ में अक्ती कहते हैं, इस दिन को भगवान परशुराम के प्रकटोत्सव/ जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है, भगवान परशुराम आज भी जीवित हैं, इसलिए भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया जाता है, इसमें जयंति शब्द का उपयोग वर्जित है। उक्त आयोजन मुख्य रुप से ग्राम घुघुवा(क), करसा, गरियारी, पचपेड़ी, पहंडोर, राखी, रवेली, अचानकपुर, ढौर, महका, औंरी, औंधी, सिरसा, तर्रा, सावनी एवं नजदीकी ग्राम के समस्त विप्र(ब्राम्हण) समाज के स्थानीय लोगों द्वारा किया जा रहा है।
भगवान परशुराम प्रकटोत्सव कार्यक्रम में 10 मई शुक्रवार को प्रातः 8 बजे स्थान ब्राम्हण पारा, हनुमान मंदिर प्रांगण, ग्राम घुघुवा(क) में अपनी पावन उपस्थित सपरिवार प्रदान करें। भगवान परशुराम की पूजा अर्चना, प्रातः 8बजे से होगी तत्पश्चात दोपहर में 12 बजे भंडारा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रसाद प्राप्त करने सभी भगवान परशुराम के भक्तगण सादर आमंत्रित हैं।