रायपुर:पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा तीसरे चरण का चुनाव संपन्न होने के साथ ही छत्तीसगढ़ की सभी लोकसभा सीटों पर मतदान हो गया है. सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खूब मेहनत की, अपना सर्वोत्तम योगदान देने का प्रयास किया.हम सबने पहले चरण से ही व्यापक जनसंपर्क के जरिए हमारी गारंटियों को जनता तक पहुँचाया और संविधान बचाने के इस महायज्ञ में जनता से जुड़ने की अपील की.उन्होंने कहा जनता ने सभी प्रत्याशियों को खूब आशीर्वाद, प्यार और समर्थन दिया.पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा आप सब कार्यकर्ताओं की मेहनत, लगन और समर्पण को प्रणाम करता हूँ. जनता का आभार व्यक्त करता हूँ.।

ब्रेकिंग
- छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में बहेगी विकास की बयार, 700 प्राध्यापकों की भर्ती के साथ खुलेंगे तरक्की के द्वार
- मुख्यमंत्री के संकल्प से कुनकुरी में आकार ले रहा आधुनिक नालंदा परिसर
- मोबाइल नेटवर्क विस्तार, भारतनेट फेज-3, सेवा सेतु और डिजिटल नवाचार परियोजनाओं की समीक्षा
- इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कर्मचारियों ने दी भावभीनी विदाई
- जलाशय योजना के लिए 51.6 करोड़ रूपये स्वीकृत








