
नई दिल्ली:केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के कोटा में विजय संकल्प महासम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा मैं आज उस नगरी में आया हूं, जिसे पूरे देश में शिक्षा की नगरी के रूप में जाना जाता है।ढेर सारे विद्यार्थी अपना जीवन और करियर बनाने के लिए यहां आते हैं।मुझे आज भी याद है, जब कोरोना काल था तो यहां पढ़ रहे सभी बच्चों के माता-पिता को चिंता हुई कि हमारे बच्चों का क्या होगा।लेकिन कोटा वालों ने सांसद ऐसा चुना था, जिसने लॉकडाउन होने के बावजूद स्पेशल ट्रेनें लगाकर बच्चों को उनके घर भेजने का काम किया।
गृह मंत्री ने कहा इस चुनाव में एक और राहुल बाबा और उनकी बहन हैं जो हर 3 महीने में विदेश में वैकेशन मनाने जाते हैं।प्रियंका गांधी जी चुनाव के बीच थाइलैंड छुट्टी मनाकर आई हैं।दूसरी ओर 23 साल से मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के नाते दीपावली के दिन भी देश की सरहदों पर जवानों के साथ रहने वाले नरेन्द्र मोदी जी हैं।एक ओर अपनी राष्ट्रभक्ति, परिश्रम और कुशलता के कारण दुनिया के सर्वोच्च नेता बनने वाले नरेन्द्र मोदी जी हैं।वहीं दूसरी ओर परिवारवाद के कारण आए हुए राहुल बाबा हैं।बिरला जी को दिया हुआ आपका एक एक वोट सीधे मोदी जी को मिलने वाला है।राजस्थान की सभी 25 सीटों पर कमल खिलाना है।
अपने संबोधन में गृहमंत्री ने कहापहले चरण में राजस्थान की 12 सीटों पर चुनाव हुआ है, जिसमें सभी सीटों पर कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है।परंतु अभी 13 सीटें बची हैं, उनमें भी कांग्रेस का खाता न खुले, ये काम आपको करना है।







