राजनांदगांव:फिटनेस स्वास्थ्य के लिए जरूरी है, तो वोट देश की मजबूती के लिए जरूरी है…. इसके मद्देनजर आज पुष्प वाटिका में सुबह स्वीप अंतर्गत फिट राजनांदगांव, फिट वोटर्स, गुड मार्निंग राजनांदगांव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ एवं स्वीप नोडल सुश्री सुरूचि सिंह सहित बड़ी संख्या में नागरिक इस कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। ऊर्जा एवं उत्साह के साथ जहां एक ओर युवाओं ने शिरकत की, तो वहीं महिलाएं एवं हर आयु वर्ग के नागरिकों की सक्रिय सहभागिता रही। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने सभी को मतदान करने के लिए शपथ दिलाई। सभी ने विभिन्न गीतों पर व्यायाम एवं नृत्य किया तथा मतदान दिवस 26 अप्रैल को मतदान करने का संकल्प लिया।

ब्रेकिंग
- जिला पंचायत अध्यक्ष ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को दिए, त्वरित निराकरण के निर्देश
- ईस्टर्न स्लैम 2026 : पांचवें दिन सेमीफाइनल और प्लेसमेंट मुकाबलों में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
- गांव-गांव पहुंच रही आयुष स्वास्थ्य सेवाएं
- विशेष लेख : कोदो-कुटकी की खेती अपनाएं, पोषण और समृद्धि दोनों पाएं:एल.डी. मानिकपुरी
- ऐतिहासिक पुरानी कचहरी बनी शिक्षा और संस्कृति का नया केंद्र







