राजनांदगांव:”मोदी संग राजनांदगांव”मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की गरिमामयी उपस्थिति में खैरागढ़ में आयोजित जनसभा को संबोधित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा जनसभा में उमड़ा अथाह जन मानस का हुजूम स्पष्ट इंगित कर रहा है कि राजनांदगांव की जनता इस बार रिकार्ड मतों से मोदी जी के प्रत्याशी संतोष पाण्डेय को जिताने जा रही है। राजनांदगांव की जनता संस्कारधानी में मोदी जी को गाली देने वाली कांग्रेस पार्टी को सबक सिखाएग।








