बेमेतरा: सनातन हिंदू धर्म में चैत्र मास से नव सवतसर प्रारंभ हो जाता है जिसके उपलछ में पूरा विश्व मां के भक्ति में सरा बोर हो जाता है ऐसे ही वैदिक रीति जिला बेमेतरा के अंतर्गत ग्राम हसदा में चैत नवरात्रि के पावन पर्व में मनोकामना ज्योति प्रजव्लन के साथ मां महामाया के आंचल में शत चंडी महायज्ञ का आयोजन किया गया है जिसमे श्री धाम अयोध्या सहित आरंग रायपुर से पहुचे आचार्यों के माध्यम से वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ मुख्य यजमानो के द्वारा विश्व कल्याण एवम सुख समृद्धि के लिए आहुति प्रदान की जा रही है अरणि मंथन याज्ञिक विधि द्वारा अग्नि देव का आवाहन के साथ यज्ञ देव को प्रज्वलित किया गया है प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में भक्त शालिम हो रहे है पंचमी के अवसर पर षोडशोपचार के माध्यम से मां का अभिषेक कर श्रृंगार किया गया।
समिति के अध्यक्ष भगवती परगनिहा ने बताया कि ग्राम हसदा में स्थित भूमि फोड़ मां महामाया देवी के दर्शन मात्र से व्यक्ति की मनोकामना पूरा हो जाता है इसके चलते मां की इस अलौकिक स्वरूप की दर्शन के लिए दूर दूर से भक्त पहुच रहे है प्रति दिवस मां गंगा आरती के तर्ज पर संध्या कालीन आरती होती है पश्चात प्रसाद वितरण के साथ जस गीत में देर रात्रि तक भक्तो का ताता लगा रहता है ।कार्यक्रम से पूरे क्षेत्र में भक्ति मय वातावरण बना हूआ है ।।








