दुर्ग:हैदराबाद में 8 से 12 अप्रैल 2024 तक चल रही सीनियर राष्ट्रीय क्लासिक पॉवर लिफ़्टिंग प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की महिला खिलाड़ी नमी राय पारिख ने 57 किलो वर्ग में कुल 392.5 किलो (स्क्वाट में 145 kg, बेंचप्रेस में 72.5 kg तथा डेडलिफ्ट में 175 kg) लिफ्ट कर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बना कर स्वर्ण पदक जीतने में सफलता प्राप्त की है तथा छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है । उल्लेखनीय है कि इस प्रतियोगिता के पहले दिन छत्तीसगढ़ के धनंजय यादव ने अपने 59 किलो पुरुष वर्ग में स्क्वाट इवेंट में स्वर्ण पदक जीतने में सफलता पाई है ।
छत्तीसगढ़ टीम के प्रशिक्षक एवं निर्णायक के रूप में अशोक पिल्ले व कृष्णा साहू का योगदान महत्वपूर्ण रहा । नामी राय तथा धनंजय यादव की इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ पॉवर लिफ़्टिंग संघ के समस्त पाधिकारियों एवं पॉवर लिफ़्टरों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।







