बीजापुर: अनुराग पाण्डेय कलेक्टर ने बेचापाल पंचायत के मतदान केंद्र, राशन दुकान, उप स्वास्थ्य केंद्र और नेलसनार से गंगालूर तक निर्माणाधीन सडक मार्ग का आकस्मिक निरीक्षण किया एवं आवश्यक निर्देश दिए .
कलेक्टर अनुराग पाण्डेय ने राशन दुकान मे हितग्राहियो के राशन उनके 6/7 किलोमीटर दूर स्थित गांव तक पहुंचाने हेतु सचिव को तत्काल ट्रेक्टर की व्यवस्था करने निर्दे पर त्वरित कार्यवाही कर राशन ग्राम तिम्मेनार तक पहुंचाया गया.कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान एक 10 वर्ष का बालक भी राशन कवर में ले कर जाने वाला था, उसे भी कलेक्टर के तात्कालिक व्यवस्था से बड़ी राहत मिली. निरिक्षण के दौरान SDM भैरमगढ़,EE PWD, सीईओ जनपद भैरमगढ़ उपस्थित थे.








