
बेमेतरा: ” सपाद लक्षेश्वर धाम” *सलधा* में *अन्नंत श्री विभूषित उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामि अविमुक्तेश्वरानंदः सरस्वती महाराज के आशीर्वाद से वैशाख कृष्ण पक्ष द्वितीया 26 अप्रैल शुक्रवार को ब्राह्मण बटुकों का एकदिवसीय उपनयन संस्कार का आयोजन किया गया है ।
यह जानकारी देते हुए ब्रह्मचारी ज्योर्तिमयानंद महाराज ने कहा पूर्णतः निःशुल्क आयोजन में बटुकों के परिवार जन अपनें साथ धोती,बटुक का मौर , कटार,खड़ाऊ, एवं हथवा का नारियल एवं बारात निकलते समय पहननें का कपड़ा साथ लेकर आएंगे। उन्होंने कहा आश्रम के सदस्यों से संपर्क कर बटुक का नाम, उम्र, माता पिता का नाम,संपर्क नंबर लिखवाकर स्थान सुरक्षित कर लेंवें विप्रजनों से निवेदन निर्धारित तिथि में सुबह 9 बजे तक पहुंचने की कृपा करें।उपनयन संस्कार में शामिल लोगों के लिए भोजन /भंडारे/ की व्यवस्था आश्रम के द्वारा किया गया है।









