रायपुर :. प्रदेश के चित्रकार डॉ प्रवीण शर्मा को पंजाब की 64 साल पुरानी संस्था पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना द्वारा शाल,श्रीफल, स्मृति चिन्ह देकर प्रोफेसर सतवीर सिंह गोसल ,श्री बलवीर सिंह शेखु,उपसचिव एआईयू एवं प्रोफेसर डॉ मानव इंदरा सिंह गिल ने संयुक्त रूप से ललित कलाओं में उल्लेखनीय कला सेवाओं हेतु राष्ट्रीय युवा उत्सव में सम्मानित किया।
चित्रकार डॉ प्रवीण शर्मा ,को पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना द्वारा 28 मार्च से 01 अप्रैल तक आयोजित युवा उत्सव हूनर नामक 37 वे राष्ट्रीय अंतर विश्वविद्यालय युवा महोत्सव- 2024 में आमंत्रित किया गया।ललित कलाओं की 10 विधाओं में संपूर्ण भारत के 108 विश्वविद्यालयों के 3000 कलाकार छात्र छात्राओं ने शिरकत की ,ललित कलाओं की 32 स्पर्धाओं में प्रतिभागियों को पुरस्कार हेतु चयनित किया गया और उन्हें राष्ट्रीय स्तर की पंजाब कृषि विश्वविद्यालय ,लुधियाना में आयोजित युवा उत्सव में सम्मानित किया गया।
इस स्पर्धा हेतु डॉ प्रवीण शर्मा(महाकोशल कला परिषद, रायपुर से)के , डॉ किरण बाला सरणा (वनस्थली विद्यापीठ से) एवं हीना चक्रवर्ती,नईदिल्ली से निर्णायक समिति में ललित कलाओं की नव विधाओं हेतु सदस्य थींऔर उन्हें पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना द्वारा सम्मानित किया गया ।
यहां यह उल्लेखनीय है की डॉ प्रवीण शर्मा चित्रकला के लिए समर्पित नाम है और लगातार कला के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रहें हैं।

ब्रेकिंग
- ’दरभा के कोलेंग तक श्मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा योजना का सफल एक वर्ष
- लेमन ग्रास की खुशबू से महक रही आत्मनिर्भरता, जीपीएम की महिलाएं बढ़ रहीं ‘लखपति दीदी’ बनने की राह
- तकनीकी एवं गैर-तकनीकी क्षेत्रों की रिक्तियों के लिए युवा कर सकेंगे आवेदन
- ’सेवा संकल्प अभियान’ : ’सेवा की कहानी: बहकर जाने वाला बरसाती पानी बना आजीविका का साधन
- ’राष्ट्रीय अधिवेशन में सामाजिक एकजुटता और समाज हित पर हुआ मंथन








