
रायपुर :लोकसभा निर्वाचन-2024 के द्वितीय चरण अंतर्गत छत्तीसगढ़ के तीन लोकसभा क्षेत्रों कांकेर, राजनांदगांव और महासमुंद में नामांकन की प्रक्रिया 28 मार्च से प्रारंभ हो गई है। कांकेर लोकसभा क्षेत्र के लिए आंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया के अभ्यर्थी के रूप में श्री सोनसिंह ने आज अपना नामनिर्देशनपत्र जमा किया।
लोकसभा निर्वाचन 2024 के द्वितीय चरण अंतर्गत कांकेर, राजनांदगांव और महासमुंद में नामांकन दाखिले की प्रक्रिया 28 मार्च से प्रारंभ हो चुकी है। अभ्यर्थी अपना नामांकन पत्र सार्वजनिक अवकाश दिवसों को छोड़कर कार्यालयीन दिवसों में प्रातः 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक जमा कर सकते हैं।







