
रायपुर.:राज्य में लोकसभा आम निर्वाचन के लिए आदर्श आचार संहिता के प्रभावी होने के बाद से अब तक दो करोड़ 84 लाख रुपए की अवैध धन राशि तथा वस्तुएं जब्त की गई हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रवर्तन एजेंसियों (इन्फोर्समेंट एजेंसीज) द्वारा निगरानी के दौरान 21 मार्च तक 95 लाख रुपए की नगद धन राशि जब्त की गई हैं। इस दौरान 7229 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है, जिसकी कीमत 16 लाख रुपए है।









