बेमेतरा:सेवा सहकारी समिति मर्यादित हसदा में कृषक उन्नति योजना के तहत किसान आदान सहायता राशि प्रमाण पत्र वितरण किया गया कार्यक्रम का प्रारंभ भगवान बलराम के तैल चित्र में पुष्प अर्पण कर किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रकाश वर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए केंद्र एवम राज्य की जन कल्याण कारी योजनाओं को सभा में रखा एवम कहा की यह पहली बार है जब डबल इंजन की सरकार आई है जिससे किसान ,मजदूर ,जवान ,सभी में खुशी का माहौल देखा जा सकता है उसके लिए छत्तीसगढ़ शासन का आभार एवम कृषकों को बधाई प्रेषित किया।
आगामी लोकसभा चुनाव में प्ररधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का हाथ मजबूत करने का आह्वान किया कार्यक्रम में छेत्र के जनप्रतिनिधि एवं कृषक बड़े संख्या में शामिल हुए जिसमे मुख्य रूप से समिति भूतपूर्व अध्यक्ष प्रकाश वर्मा, तेजस्वी पवन डहरिया सरपंच ग्राम पंचायत हसदा होलूराम साहू पूर्व सरपंच सांकरा एन प्रकाश साहू, दिलीप वर्मा ,शत्रुघ्न पाल, धनऊ राम साहू, मदन सिंहा, गुहाराम साहू ,संतोष धनकर, फागू राम देवांगन ,दौवा साहू ,नारंतक पाल ब्रम्हानंद वर्मा , राजकुमार शत्रुह्न पाल, जीवन साहू, रामकुमार शर्मा, विवेक परगनीहा,सतराम साहू, सहित बड़े संख्या में कृषक के अतिरिक्त ब्रांच मैनेजर एम एल पडॉटी समिति प्रबंधक देवलाल सिन्हा, समिति कर्मचारी नागेश साहू ,डीकेश साहू, ललित वर्मा ,सेवाराम साहू ,रामकुमार नायक उपस्थित थे ।










