रायपुर.:


उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने रामलला दर्शन योजना के तहत बिलासपुर रेलवे स्टेशन से अयोध्या जा रही विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी और श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन भी इस दौरान मौजूद थे। बिलासपुर संभाग के 850 श्रद्धालुओं का विशेष जत्था जय श्रीराम का नारा लगाते हुए अयोध्या धाम के लिए रवाना हुआ। वे अयोध्या में श्रीरामलला के साथ ही काशी में बाबा विश्वनाथ का भी दर्शन करेंगे। राज्य सरकार के रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत प्रदेशवासियों को निःशुल्क अयोध्या धाम की यात्रा कराई जा रही है।







