
रायपुर : राजधानी की छात्रा महिमा राजपूत ने जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। शासकीय सेजेस स्कूल, तिलकनगर की महिमा का चयन स्पेस किड्ज़ इंडिया के मिशन शक्तिसैट के लिए राष्ट्रीय फाइनलिस्ट के रूप में हुआ है।महिमा की इस उपलब्धि पर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह एवं सीईओ जिला पंचायत श्री कुमार बिश्वरंजन ने उन्हें सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।अगस्त 2026 में नई दिल्ली में आयोजित 8 दिवसीय कार्यशाला में महिमा सैटेलाइट बनाने का प्रशिक्षण लेंगी। प्रक्षेपण श्रीहरिकोटा से किया जाएगा।









