बीजापुर:कलेक्टर अनुराग पाण्डेय अपने धर्मपत्नी के साथ जिला अस्पताल में अपनी भांजी को स्नेहपूर्वक पोलियो की दवा पिलाई.जिला अस्पताल में कलेक्टर श्री पाण्डेय ने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई.कलेक्टर अनुराग पाण्डेय ने सघन पल्स पोलियो अभियान में शामिल होकर 0 से 05 वर्षो के शतप्रतिशत बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने की अपील की.
आज राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान 3 मार्च 2024 को आयोजित किया जा रहा है। पल्स पोलियो अभियान तीन दिवस तक चलाया जायेगा. प्रथम दिवस 3 मार्च को पोलियो बूथ पर 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जायेगी.04 एवं 05 मार्च को टीम सदस्यों द्वारा घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो पिलाया जायेगा. स्वास्थ्य केन्द्र एवं आगनबाड़ी केन्द्रों को पोलियो बूथ बनाया जायेगा एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानीन के माध्यम से टीम का गठन किया गया है.









