रायपुर:





सबसे गहरी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए भाषा की जरूरत नहीं होती। आज जब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय माना कैंप स्थित समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित दिव्यांग बच्चों के बालगृह में पहुंचे तो मूकबधिर बच्चों की सांकेतिक भाषा में कही गई जन्मदिन की शुभकामनाओं की अभिव्यक्ति उन्होंने पहचान ली और बच्चों को इस स्नेह के बदले खूब प्यार दिया। साथ ही उनके नये भवन के लिए 25 करोड़ रुपए की घोषणा भी की।









