रायपुर:


जशपुर के बगिया को भला अब कौन नहीं जानता..? प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का गाँव है यह…और इस गाँव को ही बगिया कहते हैं…। आज इस गाँव बगिया में खिले हुए फूलों का एक साथ मुस्कुराना हुआ। यह अवसर था मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्म दिन उत्सव का। मुख्यमंत्री को बधाई और शुभकामनाएं देने बगिया ही नहीं जशपुर जिले के गांव-गांव से लोग बगिया पहुंचे थे। मुख्यमंत्री बड़े ही अपनत्व भाव से मुस्कुराते हुए लोगों से मुलाकात कर बधाई स्वीकार करते वक्त बड़े बुजुर्गों से आशीर्वाद लेते और छोटो को दुलार करते नजर आए। इस मौके पर बगिया का माहौल बेहद खुशनुमा और प्रफुल्लित दिखाई दे रहा था।









