
रायपुर: छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में विप्र भवन प्रबंध समिति द्वारा विप्र शक्ति महिला मंडल के सहयोग से आयोजित सामूहिक उपनयन संस्कार समारोह में 51 बटुकों का यज्ञोपवीत विप्र भवन में मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से संपन्न हुआ ।

प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज द्वारा बसंत पंचमी के शुभ पावन मुहूर्त में 51 बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार पंडित ओम प्रकाश मिश्रा व यजमान अशोक दीवान द्वारा वैदिक मंत्रोचार एवं विधि विधान से यज्ञोपवीत संस्कार संपन्न किया गया ।

विधि विधान से यज्ञोपवीत उपरांत विप्र भवन से सोहागा मंदिर तक बटुकों की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।आतिशबाजी, ढोल नगाड़ों के मध्य परिवार जन शोभायात्रा में शामिल हुए।

सोहागा मंदिर में भगवान मुरली मनोहर राधा कृष्ण के दर्शन उपरांत आयोजन समिति के नरेंद्र तिवारी,ज्ञानेश शर्मा, व्यास नारायण शुक्ला ने आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर उमाकांत शर्मा, नटराज शर्मा, डॉ मेघेश तिवारी,संजय दीवान, सुनील पांडेय, राजेन्द्र तिवारी, आनंद पांडेय, दामोदर शर्मा, गज्जू, प्रीति शुक्ला, सरिता शर्मा, सविता शर्मा, कुसुम शर्मा, आभा मिश्रा, विभा तिवारी,दीपक दीवान सहित बटुकों को आशीर्वाद देने के लिए समारोह में बड़ी संख्या में बटुकों के परिवार सहित छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज,विप्र सांस्कृतिक भवन एवं विप्र शक्ति महिला मंडल के पदाधिकारी व सदस्य शामिल थे।










