बेमेतरा: विधानसभा के ग्राम पीपरभट्ठा में सदगुरु कबीर नवजागरण समिति कबीर ग्रंथ आयोजन जारी है। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्व हिंदू सनातन संगठन व किसान नेता योगेश तिवारी चौका आरती में शामिल हुए। इस दौरान किसान नेता ने सद्गुरु कबीर साहब के श्री चरणों मे नारीयल, पुष्प चढ़ाकर श्री चरणों को नमन कर आशीर्वाद लिया। किसान नेता ने उपस्थित जनो को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार बिना पैर के चलना असंभव है। ऐसे ही बिना सत्संग के जीवन में असली सुख शांति एवं समृद्धि असंभव है। सद्गुरु कबीर साहब के संदेश आज भी देश दुनिया के लिए प्रासंगिक है। उन्होंने देश और पूरे विश्व को एक नया विचार और संदेश दिया। जिसे जीवन में आत्मसात कर समाज में व्याप्त बुराइयों, आडंबरों, पाखंडों, छुआछूत, भेदभाव व अंधविश्वास की भावना को खत्म किया जा सकता है। सद्गुरु कबीर साहब के दिए वाणी वचनों का परिणाम है। आज अगर कहीं पर भाईचारा, एकता और प्रेम सौहार्द को प्राथमिकता मिलती है तो वह सदगुरू कबीर सहाब के अमृतवाणी का नतीजा है। इस अवसर पर दीनदयाल साहू, गोविंद वर्मा, चेतराम वर्मा,माखन वर्मा,संदीप साहू, नेतराम साहू, सागर साहू, लखन वर्मा, दुखी वर्मा, कामता प्रसाद साहू, विनोद साहू विश्राम दास, बिसाहू दास, रवि वर्मा, दुर्गेश वर्मा, ध्रुव वर्मा, दिनेश वर्मा, नकुल वर्मा, मुकेश साहू, संजय साहू आदि उपस्थित थे।

ब्रेकिंग
- “स्वास्थ्य और शिक्षा कारोबार नहीं, समाजसेवा का माध्यम बनें”
- आदिवासी समाज की उन्नति कांग्रेस की नीतियों और संविधान की देन:दीपक
- पैरा तीरंदाजी की कंपाउंड मिक्स्ड टीम स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक, छत्तीसगढ़ के तोमन कुमार ने बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव
- अदाणी फाउंडेशन ने चलाया हरियर स्कूल अभियान: 4,087 लोगों को पौधों का वितरण कर कराया, रोपण
- ‘बिहान’ की दीदियां अब बनेंगी सफल उद्यमी










