
रायपुर:कल 14 फरवरी को शंकराचार्य आश्रम में बसंत पंचमी महामहोत्सव एवं पराम्बा भगवती राजराजेश्वरी ललिता प्रेमाम्बा महारानी का पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।यह जानकारी देते हुए धर्मेंद्र महाराज ने कहा कल सुबह 10 बजे से परम पूज्य ब्रह्मचारी डां इन्दुभवानन्द जी महाराज के पावन सानिध्य में विशेष लेखनी पूजन तथा सभी पूजन जगद्गुरु शंकराचार्य आश्रम बोरियाकला रायपुर में 12 बजे तक संपन्न होगें।धर्मेंद्र महाराज ने सभी श्रद्धालुजनों से उपस्थिति का आग्रह किया है।








