नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान सभा को संबोधित करते हुए कहा पता है, हमारी यात्रा की एक खास बात होती है इसमें शामिल होने के लिए लाखों लोग आते हैं और सभी में मोहब्बत, सौहार्द और एक दूसरे के लिए सम्मान की झलक दिखती है।
और यही भावना है जो समाज में, देश में न्याय ला सकती है – सभी के समान हक़ और पूरे अधिकारों की आवाज़ बन कर।







