नई दिल्ली:रामलला अपने घर में विराजे हैं. अयोध्या के नवनिर्मित राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न हुआ. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘यजमान’ के रूप में पूजा की. सुनहरी कुर्ता, क्रीम रंग की धोती और उत्तरीय पहने पीएम मोदी तह किए हुए लाल कपड़े पर रखे चांदी के एक छत्र को पकड़े हुए मंदिर के गर्भगृह में गए.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की उपस्थिति में ‘प्राण प्रतिष्ठा’ अनुष्ठान में भाग लिया।








