रायगढ़; : छत्तीसगढ़ पावर जेनरेशन कंपनी (सीएसपीजीसीएल) के स्वामित्व में माइन डेवलपर और ऑपरेटर कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड द्वारा संचालित एक सहायक कंपनी गारे पेल्मा – III कॉलरी लिमिटेड को एक बड़ी और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल हुई है। छत्तीसगढ़ के कोरबा में 16 जनवरी 2024 को आयोजित वार्षिक सुरक्षा पखवाड़ा-2023 के पुरस्कार समारोह में गारे पेल्मा – III कोयला खदान को प्रतिष्ठित “ग्रुप-ई श्रेणी में ‘समग्र प्रथम पुरस्कार’ प्राप्त हुआ। यह जीत गारे पेल्मा – III को पाँच मिलियन टन या इससे कम उत्पादन के समूह-ई में आने वाले छह कोयला खदानों के बीच एक कठीन प्रतिस्पर्धा के बाद मिला है। इसके अलावा ‘सामान्य सुरक्षा जागरूकता’, ‘प्रकाश’, और ‘धूल नियंत्रण’ श्रेणी में भी अलग अलग प्रथम पुरस्कार मिला जबकि खनन कार्य’, ‘डंप प्रबंधन व भूमि बहाली’, तथा ‘सुरक्षित ट्रक कवरिंग के लिए अभिनव विचार’ श्रेणी में तीन द्वितीय पुरस्कार सहित कुल सात पुरस्कार हासिल किए है।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रभात सिंह, महानिदेशक खान सुरक्षा, डीजीएमएस – धनबाद ने समारोह की शोभा बढ़ाई जबकि अध्यक्षता डॉ. प्रेम सागर मिश्रा, सीएमडी, एसईसीएल द्वारा की गई।
पुरस्कार समारोह में सीएसपीजीसीएल के प्रतिनिधियों में खदान प्रबंधक अगुल्ला सत्यनारायण, अदाणी एंटरप्राइसेस – नेचुरल रिसोर्सेज तमनार के चीफ ऑफ क्लस्टर मुकेश कुमार और गारे पेल्मा – III कोयला खदान के साइट प्रमुख बिपिन सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने सम्मान ग्रहण किया ।










