छत्तीसगढ़ अधिकारी एवं प्राध्यापक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल प्रांतीय अध्यक्ष डॉक्टर के के बिंदल के नेतृत्व में उच्च शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से सौजन्य मुलाकात की।
संघ ने अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया जिनमे प्रमुख हैं सातवें वेतनमान का’ ,’के’ डिपॉजिट के एरियस का भुगतान , प्राध्यापक से प्राचार्य तथा सहायक प्राध्यापक से प्राध्यापक पद पर पदोन्नति, क्रीड़ा अधिकारी एवं ग्रंथपाल की सेवा निवृत्ति आयु 62 से 65 करने हेतु जीपी में स्थानन हेतु 10000 जीपी बाबत, पेंशन निराकरण शीघ्र करने की मांग प्रमुख हैं।
प्रतिनिधि मंडल में डॉक्टर के .के. बिंदल , डॉ अशोक शर्मा, डॉक्टर सुभद्रा राठौर, डॉक्टर तपेश गुप्ता ,डॉक्टर राजेश शुक्ला डॉ ध्रुव पांडेय, डॉ रामानंद यादव डॉ विपिन शर्मा, डॉ जे एन वर्मा ,डॉ प्रीति शर्मा, डॉक्टर प्रमोद मैंने ,डॉअजीत हंडेत डॉ अभया जोगलेकर , डॉ रूपेंद्र चौहान ,डॉ रविंद्र नाथ मिश्रा डॉ रश्मि मिंज डॉ नंदा गुरवारा,डॉ वासु वर्मा सम्मिलित थे।











