
रायपुर :रेडक्रास सभाकक्ष में लगाए गए जनचौपाल में आए युवा ग्राम हसदा के निवासी विवेक साहू के चेहरे में उस समय प्रफुल्लित हो उठे, जब उन्हें वह मिला जिसकी अपेक्षा उन्होंने नही की थी। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने प्रभार लेने के बाद अपनी पहली जनचौपाल लगाई।
कलेक्टर से नागरिक मिल कर अपनी समस्याओं को बता रहे थे और आवेदन भी दे रहे थे। तभी इनमे से श्री विवेक अपनी जमीन संबंधी समस्या को लेकर आए थे। कलेक्टर को आवेदन देने के समय चर्चा करते हुए विवेक ने बताया कि उनके पास कोई रोजगार नही है। इस पर डॉ सिंह ने शैक्षणिक योग्यता की जानकारी ली और तत्काल पहल करते हुए कलेक्टोरेट मल्टीलेबल पार्किंग स्थ्ति बीपीओ कॉल सेंटर के इनचार्ज को बुलवाया और उसी समय साक्षात्कार लेने कहा।










