रायपुर:



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में आरंभ की गई जनकल्याणकारी योजनाओं का जनता को लाभ दिलाने आरंभ की गई विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में लोगों का हुजूम उमड़ रहा है। शिविर के माध्यम से उन लोगों को सीधे योजनाओं का लाभ देने के लिए जोड़ा जा रहा है जो अब तक इनका लाभ नहीं ले पाये हैं। सभी शिविरों में बड़ी संख्या में हितग्राही पहुंच रहे हैं। इन शिविरों की अच्छी बात यह है कि इनमें से सभी शिविरों में मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ लेने वाले हितग्राही मेरी कहानी, मेरी जुबानी के माध्यम से बता रहे हैं। लोगों को इनका उचित लाभ मिले, इसके लिए राज्य से मंत्रीगण, विधायकगण और केंद्र के अधिकारीगण भी दौरा कर रहे हैं।







