रायपुर:देश के 28 राज्यों के बीच कड़ी प्रतियोगिता के बाद छत्तीसगढ़ की झांकी “बस्तर की आदिम जनसंसद : मुरिया दरबार” को इस साल नई दिल्ली में होने वाली गणतंत्र-दिवस परेड के लिए चयनित कर लिया गया है। नई-दिल्ली स्थित कर्तव्यपथ पर होने वाली परेड के लिए 28 में से 16 राज्यों का चयन किया गया है। झांकी का अनूठा विषय और डिजाइन रक्षा मंत्रालय की विशेषज्ञ समिति को रिझाने में कामयाब रहा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य को मिली इस महत्वपूर्ण सफलता पर बधाई दी है, उन्होंने इसे प्रदेश के लिए एक बड़ा अवसर बताया है।

ब्रेकिंग
- विप्र कॉलेज में तीन दिवसीय नेशनल वर्कशॉप का हुआ, समापन
- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिले मुख्यमंत्री
- युवा शक्ति की सफलता विकसित छत्तीसगढ़ की नई पहचान – मुख्यमंत्री
- ईस्टर्न स्लैम 2026 : चौथे दिन क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में रोमांचक संघर्ष
- स्कूल खुल गये लेकिन सुविधा विहीन स्कूलों में बच्चे कैसे पढ़ेंगे – कांग्रेस








