रायपुर:ट्रकचालकों की देशव्यापी हड़ताल को देखते हुए आम जनता को आवश्यक वस्तुओं की किसी तरह की किल्लत न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ अधिकारियों एवं सभी जिलों के कलेक्टर-एसपी को निर्देशित किया है। उन्होंने ट्रकचालकों की हड़ताल के चलते प्रदेश में आम जनता को आवश्यक सामग्री की उपलब्धता के संबंध में जमीनी स्थिति की समीक्षा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता को आवश्यक वस्तुओं की दिक्कत हुई और इस वजह से कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ी तो कलेक्टर-एसपी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। मंत्रालय महानदी भवन से हुई इस वीसी में संभागायुक्तों, पुलिस महानिरीक्षकों के साथ जिलों के कलेक्टर तथा एसपी शामिल हुए।

ब्रेकिंग
- ’प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना
- वित्त मंत्री ने नवा रायपुर में राज्योत्सव 2026 की तैयारियों का किया,निरीक्षण
- मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री को हालात से कराया, अवगत
- आगामी 1 नवंबर 2026 से महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत की दर 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत
- पीएम-किसान की 24वीं किस्त से 24.60 लाख किसानों को मिलेगी ₹498.48 करोड़ की सौगात







