रायपुर:बीजापुर के गंगालूर इलाके में जवानों पर नक्सलियों द्वारा की गई फायरिंग के बाद घायल जवानों के उपचार की स्थिति जानने गृह मंत्री विजय शर्मा अस्पताल पहुंचे।
हॉस्पिटल में छत्तीसगढ़ पुलिस के 4 जवान अरविंद एक्का, कुंजाम जोगा, रोशन हिकमी और सुरेश कुमार मिच्छा तथा सीएपीएफ के 2 जवान इंद्रजीत प्रसाद सिंह एवम मणिकांदन का ईलाज चल रहा है।
इस घटना में घायल 27 साल के जवान को अपना पैर खोना पड़ा है। एक जवान को गोली लगी है। भावुक परिवारजन भी अस्पताल में मौजूद थे। क्रासफायरिंग में मृत बच्ची की माँ का भी इलाज वहां चल रहा था।

ब्रेकिंग
- 2 नवंबर को नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा भव्य एयर शो, सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब
- एनआईटी रायपुर और आईएनएई का दो दिवसीय आयोजन
- मुख्यमंत्री ने दी 232 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
- 75 दिनों की आस्था का भावपूर्ण विराम, मां दंतेश्वरी को नम आंखों से विदाई
- 520 स्वास्थ्यकर्मियों को नियुक्ति पत्र, 14 जिलों को मिलेगा लाभ









