
रायपुर:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज नये साल के दिन जब मंत्रालय महानदी भवन में विभागीय काम-काज निपटाने पहुंचे, तो इस मौके पर विभिन्न विभागों के सचिवों ने मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें नव-वर्ष की शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने भी उन्हें नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। साथ ही यह भी कहा कि आज साल का पहला दिन है। आज हम समीक्षा करें कि किस तरह अगले एक साल में अपने विभागीय लक्ष्यों को पूरा करने की दिशा में बेहतर रणनीति और संवेदनशीलता के साथ कार्य कर सकते हैं। नई सरकार से लोगों में बहुत सी उम्मीदें हैं। इन सबको पूरा करने के लिए हम सबको कड़ी मेहनत करनी है। मंत्रालय में सचिव स्तर के अधिकारी लोक कल्याण के लिए बनाई गई योजनाओं पर जितनी बेहतरी से कार्य करेंगे, जमीनी स्तर पर इनके क्रियान्वयन में स्थानीय अधिकारियों को उतनी ही मदद मिलेगी।










