रायपुर:



राज्य अतिथि गृह पहुना में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के व्यक्तित्व के सहजता और सरलता बरबस ही देखने को मिली। मुख्यमंत्री जब आज लोगों से मिलकर उनकी शुभकामनाएं स्वीकार कर रहे थे, उस दौरान अचानक उनके बाल सखा बधाई देने के लिए सामने आ गए। कुनकुरी से मिलने आए अपने बाल सखा को अचानक देखकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उन्हें बड़ी आत्मीयता के साथ अपने गले लगाकर उनकी शुभकामनाएं स्वीकार की।
कुनकुरी निवासी सुरेश गुप्ता कतार में लगकर मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने मुख्यमंत्री को बधाई देने के लिए अपने दोनों हाथ बढ़ाए, उन्हें देखकर मुख्यमंत्री ने बड़ी सहजता के साथ उन्हें अपने गले लगा लिया।








