रायपुर:13 दिसंबर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल की शपथ होगी। छत्तीसगढ़ की सरकार की कमान एक आदिवासी मुख्यमंत्री के हाथ में सौंपी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि देश में युवा, किसान, गरीब और महिला ऐसे वर्ग हैं जिनके लिए काम किया जाना चाहिए। धान के कटोरे को बनाने में, संवारने में इन चारों वर्गों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण इसी उद्देश्य को लेकर किया था कि छत्तीसगढ़ के दुर्गम भौगोलिक इलाकों तक विकास की रोशनी पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ को लेकर नारा दिया कि हमने ही बनाया है, हम ही इसे संवारेंगे। बीते 10 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र सरकार की योजनाओं के माध्यम से छत्तीसगढ़ मे विकास की ठोस नींव रखी है। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से गरीबों के आवास के लिए ठोस पहल की गई। उज्ज्वला योजना के माध्यम से माताओं-बहनों को धुएं से मुक्ति मिली। सौभाग्य योजना के माध्यम से उस अंतिम गांव तक भी बिजली पहुंची, जहां बरसों से लोग उजाले की बाट जोह रहे थे।

ब्रेकिंग
- ”परंपरागत खेती छोड़ अपनाई बहुआयामी तकनीक, अब सालाना कमा रहे हैं, 2 लाख रुपये से अधिक
- कालोनी या भवन खरीदने से पहले पंजीयन, विकास अनुमति और स्वीकृत ले-आउट जरूर जांचें
- छत्तीसगढ़ में ‘हरेली बर्ड फेस्टिवल 2026’ का सफल समापन
- पुलिस द्वारा ‘साइबर सुरक्षा जागरूकता’ कार्यक्रम का आयोजन
- जहां बारिश में टपकती थी छत, अब वहीं खिल रहे हैं ,बचपन के सपने






